कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन बलरामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिपोजित सिंह देव, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष छोटू बंगाली, ब्लॉक उपाध्यक्ष जसीम अंसारी, जिला सचिव बुद्धदेव सिंह पोया, अरुण दास, संजय खाखा, जनपद सदस्य अमृत खलखो सहित कृपाशंकर, सूरजदेव ठाकुर, वसीम खान, मुमताज खान, अशरफ अंसारी, इमरान, इरफान खान, हरभजन सिंह, सुभाष गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, तिलदेव यादव, सतनारायण यादव, पारसनाथ यादव, संतोषी सिंह, श्रीमती दुर्गावती, बैजनाथ सिंह, संतन भगत, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष बिगन सिंह, विवेक सिंह, सुधांशु मंडल, राजू नायक, रविन्द्र सरकार, राहुल विश्वास, बांसदेव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *