
विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते बोलीं – राजनीति में महिलाओं की भूमिका और मजबूत होगी।
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) बलरामपुर में नारी शक्ति वंदन पद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह पद यात्रा पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हाई स्कूल ग्राउंड पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार द्वारा संकल्प से सिद्धि तक की एक ऐतिहासिक पहल है। यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को और अधिक राजनीतिक अधिकार एवं प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे देश के लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी,कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजू भट्ट ने किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा मिंज ने की।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित, सुमित्रा चेरवा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद गौतम सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे, राजू गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, सुविधा आयाम, गायत्री प्रजापति, अर्पण दीक्षित, अनीता मरकाम, सुनैना गुप्ता, अंजू लकड़ा, किरण पासवान, अंजू कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
