कलेक्टर ने एनआरसी वार्ड का किया आकस्मिक निरीक्षण

कुपोषित बच्चों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी)/कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने आज जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चों की स्थिति और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहां दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार के बारे में भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने एनआरसी में भर्ती कम वजन के बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के वजन, ऊँचाई व स्वास्थ्य सुधार की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री कटारा ने संबंधित अधिकारियों को एनआरसी के सुदृढ़ीकरण और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कुपोषित बच्चों को बेहतर स्थिति में लाने विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही जिन बच्चों की एनआरसी से छुट्टी हो उन सभी बच्चों का फॉलोअप भी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *