सीएम विष्णुदेव साय के साथ भाजपा पदाधिकारी बैठक, जोश से भरे नजर आए कार्यकर्ता

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज का ज़िला पदाधिकारी बैठक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में सर्व प्रथम भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है एवं इस पार्टी के हम सभी परिवार हैं, 

भाजपा का सिर्फ़ उद्देश्य सरकार बनाना नहीं बल्कि संगठन की मजबूती के साथ सेवा सुशासन और विकास के पथ पर चलते हुए प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त और समृद्ध बनाना ही हमारा संकल्प है। एवं आप सभी का भी ज़िम्मेदारी है कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आप सभी प्रमुख पदाधिकारी हैं संगठन के मजबूती के लिए मंडल, शक्ति केंद्र बूथ पर प्रवास करें, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण का भाव लेकर राष्ट्रहित में कार्य करें। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल असम पांडुचेरी जीत पर जीत की कार्यकर्ताओं को बधाई दी कहा कि सरकार बनाने में कई कार्यकर्ता जीवन जवानी एवं अपने प्राणों की आहुति दी है।

बैठक के दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामलखन पैंकरा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, बलवंत सिंह, आनंद जायसवाल, ज़िला महामंत्री संजय सिंह, भानुप्रकाश दीक्षित, ज़िला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, जिला कार्यालय सह मंत्री मुकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अशर्फी यादव,जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, मुंद्रिका सिंह,विनय भगत, सुमित्रा चेरवा, चिंतामणि भगत, शशि सिंह पोर्ते, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा मिंज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगलम पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता,एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुंशी राम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष बद्री यादव , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एम डी शमीम, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सोनवानी सहित  नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह,भानुप्रकाश दीक्षित के द्वारा किया गया तथा आभार व्यक्त आनंद जायसवाल ने किया।

भाजपा जिला कार्यालय बलरामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के उपस्थिति में विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल, असम,पांडुचेरी पर ऐतिहासिक जीत पर जश्न कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों द्वारा जश्न मनाया गया एवं पटाखा फोड़कर मिठाई बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *