बलरामपुर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव द्वारा घोषित इस नई टीम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुन्दरमणि मिंज, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जसीम खान बने ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं अरुण दास महामंत्री..
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी में संगठन के अनुभवी नेताओं को स्थान दिया गया है, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने भी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
