बलरामपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

साप्ताहिक बाजार में जनसभा के बाद रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने बलरामपुर जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साप्ताहिक बाजार परिसर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनसभा के बाद रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता की आवाज बनकर महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

महिला कांग्रेस की मधु गुप्ता, एवं बलरामपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष सुन्दरमणि मिंज ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और गृहिणियों पर पड़ा है। रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव, जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, संजीव गुप्ता, ब्लॉक महामंत्री अरुण दास, ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुन्दरमणि मिंज, ब्लॉक अध्यक्ष रामानुजगंज मधु गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष वाड्राफनगर देवनारायण मरावी, चांदो ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल्ला खान, कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, जनपद सदस्य अमित खलखो, जिला उपाध्यक्ष श्रीपूजित सिंह, बुद्धदेव पाया, विश्वजीत सिंह देव, विदुर बाबा, रामदेव जागते, मुन्ना गुप्ता, विवेक सिंह, अजय गुप्ता, अरुण दास, संस्कृति रक्सेल सरपंच, दुर्गावती, रीना मसीह पार्षद बलरामपुर, नवीन गुप्ता उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर, राजेश गुप्ता, कीर्तन सिंह, आनंद उपाध्याय, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *