बलरामपुर जिले की नई कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी…

कोरिया के बाद अब बलरामपुर जिले की कमान संभालेंगी, बलरामपुर की पहली महिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी

सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में अहम नियुक्ति, जिले में नई उम्मीदों का संचार

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) कोरिया जिले की कलेक्टर रहीं श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती त्रिपाठी कोरिया जिले की 19वीं कलेक्टर के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अब शासन के निर्देश पर उन्हें बलरामपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य सरकार द्वारा जारी इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें श्रीमती त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उनके बलरामपुर कलेक्टर बनने से जिले में प्रशासनिक स्तर पर नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *