25.28 लाख किसानों के खाते में 10,000 करोड़ का ऐतिहासिक भुगतान

साय सरकार ने किया वादा पूरा,विपक्ष के भ्रम की राजनीति हुई बेनकाब- ओमप्रकाश जायसवाल

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार घोषणाओं की नहीं,परिणामों की राजनीति करती है।प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में एकमुश्त 10,000 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित कर सरकार ने अपने संकल्प को सिद्धि में बदल दिया है।उक्त बातें एक विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कही।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने आगे कहा कि जहां पूर्ववर्ती सरकारें किसानों को केवल आश्वासन और भ्रम में उलझाए रखती थीं, वहीं साय सरकार ने सत्ता में आते ही किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।आज किसान के खाते में सीधी राशि पहुंच रही है,बिना बिचौलियों के, बिना देरी के,यही असली सुशासन है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्णायक नेतृत्व और स्पष्ट नीयत ने प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदल दी हैं।यह निर्णय किसानों को एक साथ दीपावली और होली मनाने का अवसर दे रहा है।पूरे प्रदेश में उत्साह,विश्वास और गर्व का वातावरण है।

ओमप्रकाश जायसवाल ने प्रदेश के युवा की भूमिका को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि उनके मजबूत वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी प्रबंधन के कारण इतनी बड़ी राशि का सुव्यवस्थित और त्वरित भुगतान संभव हुआ।यह इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व ईमानदार और संकल्पित हो,तो संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग किसानों के नाम पर केवल राजनीति करते थे,आज वे इस ऐतिहासिक निर्णय से निरुत्तर हैं।साय सरकार ने दिखा दिया है कि किसान सम्मान केवल भाषणों से नहीं,ठोस निर्णयों से मिलता है।आज प्रदेश के सभी जिला एवं जनपद मुख्यालयों में किसानों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।यह केवल आर्थिक सहायता नहीं,बल्कि अन्नदाता के स्वाभिमान का उत्सव है। इस लिए बलरामपुर जिले के समस्त किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

अंत में ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, युवा और गांव,तीनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और समृद्ध,आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह प्रेस विज्ञप्ति भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव ने जारी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *