बलरामपुर में रामनवमी की तैयारी तेज, सड़कों पर दिखा उत्साह

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) बलरामपुर नगर में रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्रि शुरू होते ही पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया है। नगर को भव्य रूप देने के लिए युवाओं द्वारा जगह-जगह झंडे लगाए जा रहे हैं और साज-सज्जा का कार्य लगातार जारी है।

रामनवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते हैं, वहीं कई स्थानों पर भव्य शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं।

इस बार बलरामपुर में रामनवमी को और अधिक भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगलम पांडेय सड़क पर साज-सज्जा की तैयारियों में युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जुटे हुए हैं।

इस दौरान आर्यन दुबे (आबले), रितिक सिंह, कुणाल गुप्ता, अभिषेक तिवारी समेत कई युवा कार्यकर्ता भी सजावट के कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मंगलम पांडेय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बलरामपुर में रामनवमी का पर्व धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं और नगरवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है, साथ ही उन्होंने सभी लोगों से इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *