पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का AI वीडियो वायरल करने वाले पर कांग्रेस नेताओं ने की एफ आई आर की मांग…

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) इंस्टाग्राम पेज कांग्रेस पोल खोल पर वायरल एक आपत्तिजनक ऐ आई वीडियो को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस का आरोप है कि इंस्टाग्राम पेज पर भूपेश बघेल और सौम्य चौरसिया का एआई से तैयार किया गया भ्रामक और मानहानिकारक वीडियो साझा किया गया है। नेताओं का कहना है कि इस तरह के फर्जी कंटेंट के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश की जा रही है।

शिकायत के साथ संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
कांग्रेस नेताओं ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है।

मौके पर कांग्रेस नेता अशोक सिंह राजू, नन्हे लाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अरुण तिर्की, अर्जुन यादव, कृपा शंकर, संजय खाखा सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *