कांग्रेस के स्टार प्रचारक, सफी अहमद के, रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के डवरा में पहुंचने पर, उमड़ा जन सैलाब

कांग्रेस के स्टार प्रचारक श्रम आयोग के अध्यक्ष सफी अहमद ने कहा कि कांग्रेस की घोषणा में,इस बार भी किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की गई है, सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

बलरामपुर/रिपोर्ट (आफताब आलम) बलरामपुर-रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 07 के ग्राम डवरा में, कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित सभा में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एव कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त,स्टार प्रचारक, सफी अहमद तथा सरगुजा युवराज आदित्येश्वर शरण सिंह देव का आगमन हुआ,सभा में भारी संख्या में जन सैलाब देखने को मिला, आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर, कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताए वही कांग्रेस प्रत्यासी को जीतने की अपील उपस्थित जनता से की, साथ ही सभा में आए ग्राम वासियों के समस्याओं को भी सुनकर निराकरण करने का आश्वासन दिया।
वही सभा को संबोधित करते हुए स्टार प्रचारक सफी अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले बार की तरह इस बार भी किसानों के कर्ज माफी की बात कही है, पिछले बार सरकार बनते के साथ ही किसानों का कर्ज माफ हुआ था, उसी तर्ज पर इस बार भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज एवं महिला स्वयं सहायता समूह का कर्ज़ माफ किया जाएगा और उन्होंने छत्तीसगढ़ मॉडल की मिसाल देते हुए शासन की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता के सामने रखा और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।
कांग्रेस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टार प्रचारक सफी अहमद के साथ सरगुजा युवराज आदित्यायेश्वर शरण सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिपुजित सिंह देव,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अशोक सिंह उर्फ राजू,मुन्ना गुप्ता बरदार, बिंदेश्वरी गुप्ता डावरा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद थे।




Editor in chief वेब मीडिया में रुचि रखने वाले इच्छुक (दैनिक लक्ष्य संदेश) से जुड़ने के लिए संपर्क करें 87708800232

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *