
दुर्ग/ रिपोर्ट (राशिद जमाल सिद्दीकी) आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुर्ग जिला आगमन के पश्चात आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिला से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष मे रोड शो के साथ साथ दुर्ग विधानसभा क्षेत्र की कई जगहों पर प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा किया।
मुख्यमंत्री का रोड शो दुर्ग शहर के साथ-साथ वैशाली नगर विधानसभा में भी किया गया, जहां भारी संख्या में आम जनता उपस्थिति रही।
रोड शो के पश्चात मुख्यमंत्री ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा की भाजपा की सरकार 15 साल तक सोती रही,और जनता का प्यार और भरोसा कांग्रेस सरकार पर देखकर भाजपा बौखलाई हुई है,और केवल कांग्रेस की आलोचना और कांग्रेस को बदनाम कर रही है।
हमे हर वर्ग के लोगों का प्यार मिल रहा है,जिसे इस बार और भी ज्यादा सीटों से छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करेंगे।
हमे पूरा भरोसा है,छत्तीसगढ़ की जनता अपना आशीर्वाद कांग्रेस को ही देगी।
भाजपा का काम है नफरत फैलने का, मगर कांग्रेस प्यार और विकास पर भरोसा करती है, हमने जो वादे किए वोह पूरा किया है।

