रामानुजगंज विधानसभा में कांग्रेस प्रत्यासी के पक्ष में तातापानी में हुआ आम सभा का आयोजन

कांग्रेस के प्रचारक पहुंचे तातापानी ग्राम जल स्रोत, श्रीमती आशा सिंह देव एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के तातापानी सभा में उमड़ा जन सैलाब।

बलरामपुर/रिपोर्ट (आफताब आलम) बलरामपुर जिले के गर्म जल स्रोत तातापानी में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की बहन श्रीमती आशा सिंह देव एवम पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम का हेलिकॉप्टर से आगमन हुआ।
श्रीमती आशा सिंह देव एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह के ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय तिर्की के पक्ष में उपस्थित, जनसमूह को मतदान करने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा कि, हमारी सरकार ने किसान हितैषी योजना छत्तीसगढ़ में चला कर किसने का कर्ज माफी करते हुए, समर्थन मूल्य से बढ़कर धान खरीदी करने का काम किया है, बिजली बिल हाफ किया है, सरकार की तमाम योजनाएं जनताहित में थी, और सरकार आगे भी जनहित की योजना को सुचारू रूप से चालू रखेगी, इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की को अपना मत देकर विधायक बनाएं,ताकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन सके।
वही सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती आशा सिंह देव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का धान 3200 सौ रुपया खरीदने को घोषणा पत्र में कहा है, लेकिन हमारी कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी ने,छत्तीसगढ़ में किसानों का धान ₹3600 सौ रुपया क्विंटल की खरीदी करने की बात कही है।
छत्तीसगढ़ में केंद्र के मोदी सरकार का दौरा हो रहा है, जिससे कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों के साथ वादा खिलाफी की है।
झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है, जिसका फायदा वर्तमान में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रहा है,आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार बन रही है।
वहीं श्रीमती आशा सिंह देव ने उपस्थित जनसमूह को, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की को, पंजा छाप में वोट देकर, भारी मातो से विजय बनाने का अपील किया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह उर्फ राजू युवा नेता शोएब सिद्दीकी साकिब सिद्दीकी तथा हजारों की संख्या संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Editor in chief वेब मीडिया में रुचि रखने वाले इच्छुक (दैनिक लक्ष्य संदेश से जुड़ने के लिए संपर्क करें 87708800232

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *