जिले में अब तक 861.60 क्विंटल धान की खरीदी

बलरामपुर/रिपोर्ट (आफताब आलम) खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर 2023 से प्रारंभ हो गया है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 48259 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

इसी तारतम्य में जिले में अब तक 4 समितियों में 14 किसानों से कुल 861.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र चांदो में 40 क्विंटल, बरदर में 624.80, बरियों में 119.20 तथा विजयनगर में 77.60 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि सुचारू रूप से धान खरीदी करने हेतु धान उपार्जन केन्द्रों में साफ-सफाई, फेसिंग की व्यवस्था, विद्युत, जनरेटर, कंप्यूटर सेट, बारदाने, आद्रता मापी यंत्र, तौल-बाट की व्यवस्था की गई है।

Editor in chief वेब मीडिया में रुचि रखने वाले इच्छुक (दैनिक लक्ष्य संदेश से जुड़ने के लिए संपर्क करें 87708800232

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *