
कुसमी/ (फिरदोश आलम) आपको बता दे की जिला बलरामपुर के थाना कुसमी अन्तर्गत, घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में, प्रमोद कुमार सिंह कमाडेन्ट-62 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में, सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कुसमी कैम्प,क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले घुटराडीह ग्रांम पंचायत एवं नजदीकी गाँव (नीच टोली, नहर टोली, ऊत्थान टोली, महुआ पारा, पत्थल टोली, नवा टोली, खास पारा) के गरीब गामीण बुजूर्ग महिला,पुरुष/ को, दैनिक उपयोग होने वाले समान जैसे कम्बल, शॉल, मच्छरदानी, स्टील परात, अल्युमिनियम कडाई, का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के ग्रामीणों ने, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
एवं पुलिस प्रशासन का हर सम्भव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई । ग्रामीणों ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
के अथक प्रयासों एवं सुरक्षा व्यवस्था के कारण हाल ही में हुए, सम्पन्न छत्तीसगढ विधान सभा चुनाव 2023 घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में, शांन्ति एवं सफलतापूर्वक संपन हुआ तथा ग्रामीण मतदाता भयमुक्त होकर विश्वास एवं निडरता पूर्वक मतदान किए ।
कार्यक्रम में ग्रामीणों से सवाद करते हुए कहा कि, क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के साथ मूलभूत आवश्याक्ताओं की पूर्ति हेतु सरकार के द्वारा चलाई जा रही, सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से और विभिन्न अन्य योजनाओं का लाभ यहां के ग्रामीणों को मिले, इसी कड़ी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल हमेशा प्रयासरत है,और क्षेत्र में शान्ति स्थापित करने में तथा हमेशा ग्रामीणों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए भविष्य में भी प्रयासरत रहेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी जवान, ग्राँव के सरपंच सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
ग्रामीणों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा इस प्रकार की कार्यक्रम आयोजन करने के लिए, धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
वहीअंत में रवि रंजन कुमार सहायक कमाडेन्ट, थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल, निरीक्षक मोहम्मद खुर्शीद, ने ग्रामवासियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने एवं कार्यक्रम में आये हुए ग्रामीणों को धन्यवाद के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।


