अम्बिकापुर जिला कलेक्टोरेट एवं विभिन्न शासकीय कार्यालयों में मनाया गया संविधान दिवस

संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठन, राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखने ली गई शपथ

अम्बिकापुर/रिपोर्ट (आफताब आलम) 26 नवंबर 2023 को संविधान दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पालन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में भी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पालन कर शपथ ली गई।

गौरतलब है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे और भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मर्पित किया गया है।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए।
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री जे.आर शतरंज, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री अनिल सिन्हा, सहित जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor in chief वेब मीडिया में रुचि रखने वाले इच्छुक (दैनिक लक्ष्य संदेश से जुड़ने के लिए संपर्क करें 87708800232

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *