
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खुलकर कहा कि, रामानुजगंज विधानसभा में, अगर कांग्रेस की हार हुई है तो, उसका श्रेय जाता है, पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के ऊपर,
बलरामपुर/रिपोर्ट (आफताब आलम) बलरामपुर-रामानुजगंज विधानसभा के विधायक प्रत्यासी डाक्टर अजय तिर्की ने, पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की,रामानुजगंज विधानसभा में कांग्रेस की हार, हमारी हार, पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह के वजह से हुई है, यह बात किसी से छुपा हुआ नहीं है। रात रात को काली क्रेटा कार में घूम घूम कर,भाजपा के पक्ष में वृहस्पत सिंह ने प्रचार किया है,कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाया है। आज शिर्स नेतृत्व, महिला छत्तीसगढ़ प्रभारी के ऊपर आरोप लगाया है, जिस तरीके से हमारे पिता तुल्य के ऊपर बृहस्पति सिंह, टिकट नहीं मिलने के आक्रोश में,आरोप लगाया है, वह क्षमा योग्य नहीं है। उन्होंने हमारे चुनाव में खुलकर कांग्रेस का विरोध किया है, भाजपा का सपोर्ट किया है, और आज उनका मनसा भाजपा में जाने का है, जिसको लेकर, इस तरीके का आरोप लगाया है। हम चाहेंगे कि कांग्रेस पार्टी जल्द से जल्द पार्टी से वृहस्पत सिंह को बर्खास्त करे।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खुलकर कहा कि, रामानुजगंज विधानसभा में, अगर कांग्रेस की हार हुई है तो, उसका श्रेय जाता है, पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के ऊपर,उन्होंने भाजपा के पक्ष में खुलकर प्रचार किया है, और कांग्रेस का भरपूर विरोध किया है। जिससे कांग्रेस की हार हुई है। रामानुजगंज विधानसभा में जो किसी से छुपा हुआ नहीं है।
साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की ने कहा कि रामानुजगंज विधानसभा के 70,000 हजार जनता ने हमारा सपोर्ट किया है, मैं हार कर मैदान छोड़ने वाला नहीं हूं,मैं पूरे पांच साल,जनता के बीच में रहूंगा, और जनता का सेवा करते रहूंगा। अगले पंचवर्षीय अगर जनता विधायक बनाती है,तो मैं जनता का भरपाई ब्याज सहित करूंगा।



