वाड्रफनगर वन अमला ने इमारती लकड़ी से भरा पिकप वाहन किया जप्त, वाहन चालक मौके से हुआ फरार

पिकप वाहन से इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन करते वन अमले ने पकड़ा, वाहन चालक मौके से हुआ फरार….

बलरामपुर/रिपोर्ट (आफताब आलम) बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर विवेकानंद झा के निर्देशन में एवं अनिल सिंह पैकरा उप वन मण्डलाधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहीम चलाई जाती है।

इसी कड़ी में वन परिक्षेत्राधिकारी वाड्रफनगर रामनारायण राम के नेतृत्व में 12 दिसंबर 2023 की प्रातः लगभग 04:00 बजे मुखबीर सूचना के अधार पर अवैध रूप साल लट्ठा 2.656 घ.मी. पीकप वाहन क्रमांक UP64BT-5935 द्वारा अवैध रूप से परिवहन करने पर वन अमला द्वारा पीकप वाहन को ग्राम गोवर्धनपुर से लगे वन कक्ष क्रमांक आरएफ 740 से पास पकड़ा गया जहां से वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) क, 42 (1), 52, छ.ग. राज्य अभिवहन वनोपज नियम 2001 की धारा 22 (1), छ.ग. राज्य वनोपज व्यापार (विनिर्दिष्ट) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) के तहत कार्यवाही की जा रही है। जप्त की गई सम्पत्ति का अनुमानित मूल्य वाहन सहित ईमारती लकड़ी लगभग 05 लाख रूपये की बतायी गई है। जिसकी सूचना प्रथम श्रेणी न्यायालय मजिस्ट्रेट वाड्रफनगर को दे दी गई है एवं प्राधिकृत अधिकारी एवं उप वनमण्डलाधिकारी वाड्रफनगर द्वारा उक्त वाहन पर राजसात की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। वाहन स्वामी की खोजबीन की जा रही है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में वनपाल सुरेश प्रसाद यादव, पवन कुमार रूपौलिहा,लक्ष्मीशंकर शुक्ला, हरिश्चन्द्र यादव, श्रीमती मोनिका तिग्गा, जोसफिन केरकेट्टा एवं वनरक्षक सुनील कुमार पैकरा एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

Editor in chief वेब मीडिया में रुचि रखने वाले इच्छुक (दैनिक लक्ष्य संदेश से जुड़ने के लिए संपर्क करें 87708800232

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *