महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

बलरामपुर/रिपोर्ट (आफताब आलम) शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय वाड्रफनगर में महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी भी दिया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय में गठित महिला कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के सदस्य श्रीमती पदमा ओझा द्वारा छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यशाला में आये वक्ताओं द्वारा छात्राओं को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देश के विकास में देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान समिति द्वारा बताया गया कि महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन को किस प्रकार रोका जाये इसकी भी जानकारी दी गई। समिति के सदस्य श्रीमती कंचनलता कुशवाहा द्वारा महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को कानूनी रूप से उत्पीड़न के खिलाफ अपना अधिकार को प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सिंह, आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. तोयज शुक्ला, लैंगिक उत्पीडन समिति के सदस्य श्रीमती पदमा ओझा (सामाजिक कार्यकर्ता) श्रीमती कचनलता कुशवाहा (सिविल कोर्ट एडवोकेट वाड्रफनगर) एवं महिला समिति के सदस्य सुश्री कंचन गुप्ता, सुश्री सुभागिनी सातपूते, श्रीमती मधु गुप्ता, सुश्री निकिता वैद्य, सुश्री रेणुका दिवान,श्रीमती हुलसी बाई एवं महाविद्यालय की छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण के संयोजक श्री पंकज कुमार द्वारा आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *