खुर्शीद और असफाक के द्वारा संत जेवियर फुटबाल टूनामेंट का किया गया आयोजन

कुसमी/स्टेट हेड (फिरदोश आलम) कुसमी विकासखंण्ड के ग्राम पंचायत राजेंदरपुर के आश्रित ग्राम पकरीटोली मे संत जेवियर स्कूल के प्रांगण में हर वर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट किया जाता है, जिसे इस वर्ष खुर्शीद अंसारी एवं अशफाक अंसारी के द्वारा किया गया, सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया,

तत्पश्चात स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम इतना मनमोहक था कि मुख्य अतिथि सुरेंद्र यादव उर्फ बबलू के द्वारा 1हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया, फुटबॉल टूर्नामेंट का यह फाइनल मुकाबला था, जिसने पहली टीम त्रिपुरा सरना टोली और दूसरी टीम बाटा के बीच मुकाबला हुआ, मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा, त्रिपुरा की टीम ने बाटा की टीम को तीन एक से पराजित कर विजेता बना, फुटबॉल टूर्नामेंट मे मुख्य अतिथि सर्व यादव समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उर्फ बबलू, सामरी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज, बाटा उप सरपंच युसूफ अंसारी, सभी मुख्य अतिथियों के द्वारा विजेता टीम को इक्कीस हजार रूपए सील्ड मेडल एवं उपविजेता की टीम को ग्यारह हजार रूपए सील्ड मेडल दे कर सम्मानित किया गया। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में आए हुए अतिथि भाजपा कुसमी मंडल मंत्री जगन्नाथ यादव, भाजपा नेता लक्ष्मण यादव, यह मोर्चा के महामंत्री अमर दयाल, कमलेश यादव, आईटी सेल कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सलमान अंसारी, अशफाक अंसारी और ग्रामीण सरपंच उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *