भारतीय पसमांदा मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बने मोहम्मद फहीम प्रदेश अध्यक्ष एम डी शमीम ने किया स्वागत

एम डी शमीम

कुसमी/स्टेट हेड (फिरदोश आलम) भारतीय पसमांदा मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष कमर सिद्दीकी ने छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय पसमांदा मंच डॉ.मोहम्मद फहीम एवं सह प्रभारी आशू केसरवानी जबलपुर को नियुक्त किया है।

ये माना जा रहा है की छत्तीसगढ़ में आने वाले लोक सभा चुनाव को देखते हुए विधान सभा चुनाव के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भारतीय पसमांदा मंच को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति किया गया जिसपर एम डी शमीम प्रदेश अध्यक्ष भारतीय पसमांदा मंच छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं सह प्रभारी का स्वागत किया है और आने वाले लोक सभा चुनाव में अपनी छत्तीसगढ़ टीम के साथ अहम भूमिका निभाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आखरी छोर तक ले जाकर लोगों से रूबरू होकर अपनी बात रखेंगे जिससे छत्तीसगढ़ में भारतीय पसमांदा मंच एक और मजबूती प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *