बैंक निर्वाचन संबंधित निर्देशों का गंभीरता से करें पालन- कलेक्टर

बैठक में बैंक अधिकारी कर्मचारी

बैंक निर्वाचन संबंधित निर्देशों का गंभीरता से करें पालन- कलेक्टर


बलरामपुर / कलेक्टर रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में आज जिले के समस्त बैंक के शाखा प्रबंधको को निर्वाचन संबंधी गतिविधियों से अवगत कराते हुए निर्वाचन समय में वित्तीय लेन-देन पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आचार संहिता लगने के उपरांत नाका पर जिला स्तरीय गठित वीएसटी, एसएसटी टीमों की कार्यों से अवगत कराते हुए कैश फ्लो के मामलों में अधिकृत वैन में बैंक की कॉपी, सभी दस्तावेज रखने की बात कही। सभी बैंक प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लॉन्च एप्लीकेशन ईएसएमएस ( election seizure management system ) की विस्तृत जानकारी Cash flow van में QR Code जनरेट कर लगाए जाने के निर्देश दिए, तथा निर्वाचन के दौरान बैंक के द्वारा अभ्यर्थी के बैंक खाता खोले जाने तथा पासबुक प्रदान किए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही समय-समय पर निर्वाचन संबंधित नियमावली का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को निर्वाचन कार्यों के दौरान सहयोग करते हुए गंभीरता से दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील एवं शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।


वेब मीडिया में रुचि रखने वाले इछुक (दैनिक लक्ष्य संदेश) से जुड़ने के लिए संपर्क करे 8770880232

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *