भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रीतम गुप्ता की अगुवाई में मनाया गया चिंतामणि महराज का जन्मदिन

कुसमी/स्टेट हेड (फिरदोश आलम) कुसमी नगर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुप्ता की अगुवाई में सामरी विधानसभा के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन चिंतामणि महराज का आतिशबाजी कर धूमधाम से वीडियो कॉलिंग के जरिये केक काट कर जन्मदिन मनाया गया,

चिंतामणि महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर सभी युवा मोर्चा मण्डल कुसमी के कार्यकर्ताओं ने चिंतामणि महराज के जन्म दिवस की बधाई दी साथ ही चिंतामणि महाराज की दीर्घा आयु की कामना की, जन्मदिवस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, पार्षद पारस पाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुप्ता, मंडल महामंत्री सत्येंद्र एक्का, कुंदन गुप्ता, अतुल जायसवाल,नगर अध्यक्ष अभय गुप्ता, नगर महामंत्री नितेश यादव, हरबंस सिंह, व युवा मोर्चा मंडल कुसमी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *