
भोपाल/स्टेट हेड (अनिल तिवारी) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री श्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, श्री रामपाल सिंह एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित थी।