
विभिन्न विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण
सुकमा-बस्तर/संभाग हेड (विनय कुमार दत्ता) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री लक्ष्मण तिवारी ने अति संवेदनशील क्षेत्र जनपद पंचायत कोंटा के ग्राम पुवर्ती, टेकलगुड़ा, कुंदेड़ और सिलगेर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत श्री लक्ष्मण तिवारी ने ग्राम पुवर्ती के निरीक्षण के दौरान आगनबाड़ी, पीडीएस भवन, पेय जल एवं रोशनी व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों की अद्यतन हुई भौतिक प्रगति का निरीक्षण किया।

साथ ही ग्राम पुवर्ती में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किए गए कार्यों के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों और अधिकारियों से कार्य की आवश्यकता, के साथ ही मूलभूत विकास से होने वाले लाभ के सम्बन्ध में आसपास के लोगों से चर्चा कर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रभाव के संबंध में जानकारी ली।

सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को कार्यों की स्वीकृति के संबंध में निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री तिवारी ने ग्राम पुवर्ती में किए जा रहे विकास कार्यों जायजा लिया। उन्होंने निर्माण हेतु स्थल चयन करने के दिशा-निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान साथ जिला-पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।