राष्ट्रीय संत पूज्य असंग साहब जी दिव्य सत्संग यज्ञ समारोह का किया गया अयोजन

कोरबा/(फिरत दास महंत) भैरो ताल में  राष्ट्रीय संत पूज्य असंग साहब जी (कबीर शोध संस्थान मुस्तफाबाद नेपाल बार्डर जिला लखीमपुर खीरी) दिव्य सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह भैरो ताल सूरा कछार दशहरा मैदान में दिनांक 28, एवम् 29 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजे सायं 6 बजे तक आयोजन किया गया है।
विश्व शांति,संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब के मानवतावाद एवम् विश्व सनातन मानव धर्म पर अपने क्रांतिकारी सुमधुर वचनों से प्रकाश बिखेरने ,अपने संत मंडली के साथ विचार रखेंगे। सदगुरु दर्शन दीक्षा प्रातः 10 बजे सत्संग से।1घंटा पहले और सत्संग के 1 घंटा बाद  होगा। जनक दास कुलदीप एवं नगर पालिका  निगम कोरबा की पार्षद सुरती कुलदीप ने लोगों से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह में सु मधुर वचनों का अनुशरण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *