भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने,भाजपा जिला कार्यालय में रामविचार नेताम का जन्म दिन केक कटकर मनाया

बलरामपुर/(आफताब आलम) बलरामपुर रामानुजगंज विधानसभा के विधायक तथा आदिमजाति कल्याण और क़ृषि मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में केक काटकर और‌ जिला अस्पताल तथा बालगृह में फल बांटकर मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री दीनानाथ यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गुप्ता, बंशीधर गुप्ता, बिहारी पाल, जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी सहित मंडल महामंत्री गुरुदेव सिंह,अनूप गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *