
सचिव संघ के पूर्व अध्यक्ष धरम भारद्वाज ने संगठन के ग्रुप में लिखा ग्रुप में छक्कों को भरमार,हार कर जितने वाले को बाजीकर कहते है देखना अभी क्या क्या होता है जैसे अभद्र टिप्पणी की,संगठन से चलाया निष्कासन का ठंडा
कोरबा-छत्तीसगढ़/ (फिरत दास महंत) सचिव संघ के पूर्व अध्यक्ष धरम भारद्वाज को संगठन से निष्कासित करने का निर्णय प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला कोरबा में लेने का फैसला बैठक में कर लिया है। इसके बारे में अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर और पदाधिकारी ने बैठक किया है। पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ सचिव संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में जातिगत और कई तरह की अभद्र टिप्पणी करने की बात आई है। संगठन ने पूर्व जिला अध्यक्ष की टीका टिप्पणी को अनुचित मानते 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई किया है। ज्ञात हो को प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने अपने पत्र क्रमांक 004 में उल्लेख किया है की संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में महिला और पुरुष सदस्य है और उक्त ग्रुप एम एडमिन भी स्वयं धरम भारद्वाज है उक्त ग्रुप में धरम भारद्वाज ने संगठन के नवनियुक्त ब्लाक और जिला पदाधिकारियों को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए लिखा है की ग्रुप में नपुंसकों की भरमार है,ग्रुप के छक्के लोगो को बधाई साथ ही लिखा है की हार कर जितने वाले को बाजीगर कहते है अभी देखते है की क्या क्या होने वाला है, साथ ही संगठन के सदस्यों को लेकर भारत पाकिस्तान की स्थिति जैसे बड़े शब्द लिख डाले,जिसके बाद उक्त मामले को संज्ञान में लेकर प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला कोरबा ने उनके ऊपर 6 वर्ष तक के लिए निलंबन को कार्यवाही को है जिसकी सूचना पत्र के माध्यम से संघटन के पूर्व जिलाध्यक्ष धरम भारद्वाज को दी गई है।