
सागर/स्टेट हेड (अनिल तिवारी) मध्यप्रदेश के सागर जिले के समस्त थानाक्षेत्रों में पुलिस जनसंबाद कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें जनता एवं पुलिस के बीच की दूरी को कम किया जा सके, पुलिस एवं जनता एक दूसरे के सहायक हो।


जनता को पुलिस के सहयोग की कहा आवश्यकता है, नगर शहर गांवों में किस जगह पर क्या क्या आवश्यकता है, जनता एवं पुलिस ने अपने अपने विचार रखे सागर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सागर में जनसंवाद कार्यक्रम रखा इसी तरह से सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने बैठक रखी। मालथौन थाना मे थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पत्रकार बकील समाजसेवी बुद्धि जीवी वर्ग के लोगों एवं आमजन को आमंत्रित किया गया जिसमें सभी की उपस्थिति रही, कार्यक्रम में कहीं पार्किंग को लेकर तो मुख्य मार्गों पर आवागमन अवरुद्ध ना हो, नशा के खिलाफ कदम उठाने संबंधित विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार रखे गये। थाना प्रभारी द्वारा जलपान की व्यवस्था की गयी, इसी तरह मोतीनगर मकरोनिया एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित किये गये।
