सागर पुलिस द्वारा आयोजित किया गया यातायात जागरूकता अभियान

सागर/स्टेट हेड (अनिल तिवारी) माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर एंव पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशो के पालन मे पुलिस अधीक्षक महोदय सागर अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंहा के निर्देशन मे यातायात पुलिस द्वारा मुख्य बस स्टैंड सागर मे यातायात नियमो के पालन हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जिसमे शहर के बस चालक, आटो चालक तथा आम नागरिक सम्मिलित हुए जिनको यातायात नियमो के बारे मे जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत चालको को समझाईस दी गई कि तेज गति से वाहन न चलाए, शराब पीकर वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करें, क्षमता से अधिक सवारी को लेकर न चलें, वाहनो मे विधिवत नम्बर प्लेट लगाए, अनावश्यक कर्कश ध्वनि वाले साउंड हार्न न लगाए, गलत दिशा मे एंव वनवे मे वाहन न चलाए, चार पहिया वाहन मे सीट बैल्ट एंव दो पहिया वाहन मे हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करें।

उपरोक्त कार्यक्रम मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक यातायात मोहन सिंह ठाकुर, सूबेदार विनायक सोनी के साथ यातायात पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *