पुरेना नदी में मिले अज्ञात शव का हुआ पहचान

बांकीमोंगरा-कोरबा/ब्यूरो रिपोर्ट(फिरत दास महंत) आज सुबह बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत पुरेना नदी में मिले अज्ञात शव का हुआ पहचान मृतक सुनील यादव उम्र लगभग 41 वर्ष पता उर्जा नगर कॉलोनी थाना दीपका क्षेत्र का निवासी है । आपको बता कि सुबह तड़के जब गांव के कुछ ग्रामीण पुरेना नदी में नहाने गये हुए थे । तभी कुछ दुर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते नजर आया जिसका खबर आग की तरह आसपास में फैल गई वहीं इसकी सुचना 112 को दिया 112 के टीम तत्काल घटनास्थल पहुंचकर अपने उच्चाधिकारियों को सुचना दिया गया । इधर सुचना मिलते ही थाना बांकीमोंगरा प्रभारी श्रीमती उषा सोंधिया अपने थाना स्टाफ के घटनास्थल पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकालकर जांच किया गया । एवं आसपास पतासाजी किया गया , तभी पता चला कि नदी मिले शव सुनील यादव उम्र 41 वर्ष पता – उर्जा नगर कॉलोनी थाना दीपका क्षेत्र का निवासी होना पहचान हुआ । एवं शव की पहचान मृतक के परिजनों के अनुसार हुआ । वहीं शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव 2-3 दिन का है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *