जीतेंगे_राजनांदगांव लोकसभा  आरती मोहनिया जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस

जिला निर्माता का आभार
न्याय योजना की बयार में जीत का संकल्प  

महतारी वंदन में छल- महालक्ष्मी बनाएगी सबल

छुईखदान/स्टेट हेड (राशिद जमाल सिद्दिकी) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए जिला महिला कांग्रेस खैरागढ़ ने अपनी चुनावी कमर कस ली है खैरागढ़ जिला के निर्माता कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को सर्वाधिक मतों से जीतने के संकल्प के साथ मैदान में उतरने तत्पर है इसी क्रम में छुईखदान ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में जिला महिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आरती महोबिया के द्वारा आयोजित बैठक में विधायक यशोदा वर्मा,महिला कांग्रेस की लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक का ममता चंद्राकर सह प्रभारी राजकुमारी सिन्हा विधानसभा प्रभारी प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव कुसुम दुबे शामिल होकर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी में जोश एवं उत्साह के साथ मतदान कराने का संकल्प दिलाया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा कहीं की खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस के पक्ष में लगातार मतदान कर रही है और हमें मतदाता के बीच अपना प्रभाव के साथ फिर से मेहनत कर कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल जी को चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतकर राजनांदगांव लोकसभा की आवाज संसद में पहुंचे बनाना है

लोकसभा प्रभारी श्रीमती ममता चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि यह सुखद अवसर हम सबको मिला है कि खैरागढ़ जिले के निर्माण करता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हैं और जिस प्रकार से उन्होंने खैरागढ़ की बहुचर्चित मांग जिला निर्माण को पूर्ण किया है जिसके लिए उनका आभार व्यक्त करने का यह अवसर हमारे लिए आया है हम सब अधिक से अधिक मतदान उनके पक्ष में कराकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करावे।

सह_प्रभारी_राजकुमारी_सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो झूठ जुमलेबाजी से दूर रहकर सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य करती है इसलिए हम सब कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।विधानसभा प्रभारी कुसुम दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है नारियों के सम्मान के लिए पूरे विश्व की पहली ऐसी पार्टी कांग्रेस है जिसने नारियों को बराबर की भागीदारी देने की बात करते हुए अपने संगठन में पर्याप्त अवसर महिलाओं को दे रही है वहीं महालक्ष्मी नारी न्याय योजना की बात कर कांग्रेस ने फिर से यह साबित कर दिया की देश की नारियों को समृद्ध सशक्त बनाने का संकल्प कांग्रेस ने लिया है उपस्थित पदाधिकारियों ने समवेत स्वर में कही कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की दुर्गति जगजाहिर है आज भी माताएं बहने इस लाभ से वंचित हैं सरकार ना तो इस योजना को सही तरीके से लागू कर सकी कुल यह योजना नारियों के साथ चल करने वाली योजना बन गई है वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महालक्ष्मी नई न्याय योजना लागू कर महिलाओं को सफल बनाने के लिए संकल्पित है इसलिए हम सब कांग्रेस की महिलाओं का यह प्रथम दायित्व होता है कि सभी के घर-घर पहुंचकर अधिक से अधिक महालक्ष्मी योजना का फॉर्म भरवा कर महिलाओं के हित में कार्य कर भूपेश बघेल जी को सर्वाधिक मतों से चुनाव बैठक को नगर पंचायत अध्यक्ष पार्तीका महोबिया, प्रियंका जघेंल, धनेश्वरी जंघेल, कविता जंघेल, किरण झा मीरा चोपड़ा रुक्मणी देवांगन लता ठाकुर पुस्पा कोसरे, राजेश्वरी अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस नेत्रियों ने संबोधित किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष आरती महोबिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *