कुसमी में व्यवहार न्यायालय खुलने के लिए पी.एल.व्ही. इरशाद आलम के द्वारा मुख्यमंत्री से चर्चा

कुसमी/(फिरदोश आलम) प्रसिद्ध समाजसेवी एवं थाना कुसमी में पदस्थ पी. एल. व्ही. इरशाद आलम के द्वारा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके गृह ग्राम बगिया जिला जशपुर स्थित आवास में भेंट कर कुसमी में व्यवहार न्यायालय खुलने की मांग की गई और व्यापम सौंपा गया,  छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कुसमी क्षेत्र के बारे में गंभीर चर्चा कर बताया गया की कुसमी क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है, संभाग में सर्वाधिक आदिवासी कुसमी क्षेत्र में निवास करते हैं शासन की ओर से कई बार न्यायालय खोलने का घोषणा किया गया परंतु दुर्भाग्य की बात है कि आज तक कुसमी क्षेत्र की आदिवासी जनता घोषणाओं का दंश झेलने के लिए मजबूर है, यशस्वी मुख्यमंत्री स्वयं भी अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं ओर इनके कष्ट को भली भांति समझते हैं आदिवासी धरती पुत्रों को न्याय पाने के लिए भटकना न पड़े इसके लिए कुसमी में व्यवहार न्यायालय की नितांत आवश्यकता है, वर्षों से अपेक्षित मांग व्यवहार न्यायलयों की स्थापना से मुखमंत्री को लोगों की दुआएं मिलेगी , आशा है मुख्यमंत्री इस पर तत्काल पहल करते हुए कुसमी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना कराएंगे आदिवासी यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत गंभीरता से बात सुनी चर्चा किया ओर बताया की कुसमी में व्यवहार न्यायालय जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *