भयानक सड़क हादसा: रफ्तार इतनी तेज कि दो टुकड़ों में बट गया ट्रेलर! ड्राइवर तो बच गया मगर हेल्पर की मौके पर ही मौत

रायगढ़/ (तपन घोष) जिले के छाल थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर निकल कर आ रही है। यहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेलर दो टुकड़ों में बट गया। घटना में ड्राइवर की जान तो बच गई मगर उसके हेल्पर की जान चली गई। घटना बीते बुधवार दोपहर 2:00 बजे की है।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा नरेश खलखो ने पुलिस को बताया कि वे मूलतः कोरबा के रहने वाले है और रायगढ़ में ग्राम बांधापाली में रहकर ड्रायवरी का करता है। उसका भतीजा आशीष  खलखों ग्राम बांधापाली के भवानी पटेल के ट्रेलर वाहन क्र. सीजी 12 एस 5146 के चालक सहयोग खलखो के साथ हेल्परी करता था। 24 अप्रैल को अदानी कोयला खदान से कोयला लोडकर राबर्टसन साईडिंग में ले जा रहे थे कि

तभी दोपहर करीबन 02.20 बजे उसे मोबाईल से सूचना मिला कि ग्राम बोजिया धुवापहरी रोड के पास ट्रेलर वाहन का एक्सीडेन्ट हो गया है. तब वह ग्राम बोजिया घटना स्थल पर जाकर देखा तो ट्रेलर वाहन रोड किनारे पलटा था एवं ट्रेलर वाहन का ड्राईवर सहयोग कुमार खलखो स्टेरिंग में दबा था और उसका भतीजा आशीष खलखो हेल्पर सीट तरफ दब गया था. जिसके कारण उसकी मौके में ही मौत हो गयी थी.

घटना के संबंध में मृतक के चाचा के लिखित आवेदन पर छाल थाना  में आरोपी ड्राइवर सहयोग खलखो पर 304 A के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *