जमीन संबधी रंजिश पर एक राय होकर घर अंदर घुकर मारपीट तोडफोड करने वाला 03 फरार आरोपी सहित तीन विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिली सफलता अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर (दीपक यादव)

⏺️आरोपीयो के विरूद्ध धारा 147,149,506,452, 323,427 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️ प्रकरण में पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर तथा एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08/06/2024 को प्रार्थी अभिषेक केडिया साकिन वार्ड 16 अकलतरा को दिनांक 08.06.24 को जमीन सबंधी विवाद एंव रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा घर के पीछे बाउड्री के रास्ते से एक काले रंग के स्कार्पियो चार पहिया वाहन एंव मो.सा का उपयोग करते हुए प्रार्थी के दीवाल बाउड्री को तोडकर घर के पीछे ईट पत्थर फेकते हुए सामने दुकान की ओर आकर जबरन दुकान एंव मकान के अंदर घुसकर दुकान एंव मकान मे रखे समान को तोडफोड कर क्षतिकारित किये है तथा मारपीट कर जान से मार देने की धमकी दिए कि रिपोर्ट पर थाना अपराध क्रमांक 277/ 2024 धारा 452,323, 506,427, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ प्रकरण में आरोपी (01) प्रदीप वैष्णव उम्र 20 वर्ष निवासी रसेड़ा (02) प्रशांत कुमार मरकाम उम्र 19 वर्ष निवासी लटिया (03) मयंक सिंह जगत उम्र 19 वर्ष निवासी लटिया थाना अकलतरा तथा प्रकरण में शामिल तीन विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक जो घटना घटित कर सकुनत से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी प्रदीप वैष्णव, प्रशांत कुमार मरकाम एवम मयंक सिंह जगत को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 15.06.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एवं प्रकरण में शामिल 03 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी घटना घटित कर फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही हैं। प्रकरण की विवेचना जारी है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, सउनि अरूण कुमार सिह, दाउलाल बरेठ, प्र.आर. निसार परवेज, प्र.आर. राकेश राठौर , आर. गौकरण राय, संजू रत्नाकर, बृजपाल बर्मन, विनोद राठौर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *