जांजगीर चांपा में खेत मे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नही हुई पहचान शरीर का आधा हिस्सा गायब जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा/रिपोर्टर (दीपक यादव) जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोसमंदा के नवा तालाब के पास खेत में सड़ी गली हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान अभी नही हुई है,शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। शरीर का निचला हिस्सा गायब है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, चांपा पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली की खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जोकि बुरी तरह से सड़ा चुका है उसके शरीर का आधा निचला हिस्सा गायब है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहा देखने पर लगता है की शव 7 से 8 दिन पुराना है।सिर पर बाल नहीं है नीचे के हिस्से को कुत्तों के द्वारा खा लिया गया होगा शव के पास से काले कलर की लोवर का पेंट मिला है।  फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही फोटो को सभी थाना क्षेत्र को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *