
कुसमी/(फिरदोश आलम)अम्बिकापुर मे सम्पन्न हुए संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बलरामपुर जिले के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।पुरस्कार सूचि में राजेश सोनी रामानुजगंज,सीनियर, पार्थ गुप्ता अण्डर 19,कीर्ति किरण तिर्की कुसमी, अण्डर 19 अमन सिंह वाण्ड्रफनगर अण्डर 15,न्यासा सिंह अण्डर 9 एवं श्रीहन गुप्ता अण्डर 9 ने स्थान बनाया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अजय अग्रवाल,जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष हरीष मिश्रा,प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव ईश्वर राजपुत और सरोज वैष्णव ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में विश्वास तिवारी,सुजित जायसवाल,प्रमोद सिंह,राजेश मिश्रा,नईमुद्दीन खान,पंकज सिंह,सरोज सिंह चन्द्रशेखर राठौर अनिल राजवाड़े और जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।