कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा 1 जुलाई को संसद में दिए गए बयान को हिंदू विरोधी बताते हुए भाजपा ने  विरोध प्रदर्शन किया..

सक्ती/रिपोर्टर (दीपक यादव)  भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के कचहरी चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया भाजपा ने सदन में राहुल गांधी द्वारा हिंदू के लिए कथित टिप्पणी  को लेकर कड़ी आपत्ति जताई सक्ती भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक विरोध किया

राहुल गांधी द्वारा बार बार हिंदू को लेकर गलत बयान बाजी किया जाता है अभी हाल में सदन में  हिंदू को लेकर कथित टिप्पणी की जिस पर प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सक्ती भाजपा द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल रामनरेश यादव दादू केवट युवा मोर्चा  प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंकित अग्रवाल युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा रवि पटेल पार्षद गजेंद्र यादव  गोविंदा निराला महिला मोर्चा से पुष्पेंद्री  कसेरा अनीता सिंह अनीता गोपाल ललिता साहू युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष रोशन राठौर उपाध्यक्ष लाखन नामदेव परमेश्वर साहू महामंत्री सोमेश सोनी सूरज देवांगन योगेश साहू नूतेश साहू अनुराग विश्वकर्मा देवाशीष पटेल गोपाल गौतम घनश्याम भारद्वाज मुनेश्वर जायसवाल आकाश साहू वेद देवांगन, भाजपा एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के  पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए सक्ती भाजपा कार्यकर्ता  राहुल गांधी के बयान से आक्रोशित नजर आए भाजपा एवम भाजयुमो  कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की  *कांग्रेस लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से बौखला गई है*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *