
जिले से होंगे अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता बैठक मे शामिल
बैठक 10 जुलाई 2024 बुधवार प्रातः 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडीटोरायम मे रखी गई है
अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओ को शामिल होने हेतु आग्रह किया गया है साथ ही 21 जून से आरंभ हुए सारे कार्यक्रम की जानकारी साथ मे लाने हेतु कहा गया है
उक्त प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रदेश मे निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सासंद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,निवर्तमान सासंद,विधायक, निवर्तमान विधायक,मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री,प्रकोष्ठो के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी सप्रभारी,जिला संगठन प्रभारी सहप्रभारी, जिला पदाधिकारी भाजपा एवं( समस्त मोर्चा जिलाध्यक्ष), मंडल अध्यक्ष भाजपा, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, निगम महापौर,नेता प्रतिपक्ष,नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष,जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे बैठक होगी जिले से अपेक्षित श्रेणी के सभी कार्यकर्ताओ अधिक से अधिक संख्या मे बैठक मे शामिल होने का आग्रह जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने किया है।