9050609604775266549.jpg)
एक अन्य मामले मे माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के वारंटी शंकर तुरी को भी ग्रिफ्तार किया
कुसमी/स्टेट हेड (फिरदोश आलम) बलरामपुर जिला के कुसमी थाना अंतर्गत का दिनांक 29.01.2024 को पीड़िता के द्वारा थाना कुसमी में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मकबूल खान के द्वारा 09 माह पूर्व दिनांक 07.05.23 से दिनांक 26.01.24 तक जबरन कई बार शारीरिक संबंध बनाकर किसी को भी इस बारे में बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जिससे वह डरकर यह बात किसी को नही बताई दिनांक 26.01.24 के रात 09:00 मकबूल उसके पति को शराब पिलाकर बस्ती तरफ छोड़कर उसके घर आकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा जिसे पीड़िता की 11 साल की बेटी ने देख लिया और उसके पति व ससुर को बताया। जिसके बाद उन लोगों के द्वारा पीड़िता को हिम्मत देने पर थाना आकर रिपोर्ट करने पर थाना कुसमी पुलिस के द्वारा अपराध क्र. 04/2024 धारा 376 (2) (एन), 506,450 भादवि 3 (2) (व्ही-क) एससी / एसटी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था, आरोपी के घटना दिनांक से फरार होने पर फरारी मे चालान पेश किया गया था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी करने पर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इमानुएल लकड़ा नेतृत्व में थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल के द्वारा लगातार फरार आरोपी मकबुल आलम का पता तलाश किया जा रहा था इसी क्रम मे थाना प्रभारी को 04/08/2024 को सूचना मिली कि आरोपी को ओरसापाट झारखण्ड मे देखा गया है कि सूचना पर थाना प्रभारी कुसमी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशानुसार टीम गठित तैयार कर थाना प्रभारी स्वयं टीम को लेकर सायबर सेल की मदद से आरोपी के लोकेशन पर पहुंचे परंतु आरोपी को भनक लगने पर लगातार अपनी लोकेशन बदलने एवं जंगल होने के कारण टीम को सफलता नहीं मिल पा रही थी फिर भी टीम द्वारा हिम्मत न हारकर जंगल की घेराबंदी कर सायबर सेल की मदद से आरोपी का पता तलाश करते रहे अंततः अथक प्रयास बाद टीम जंगल मे छुपे आरोपी फरार आरोपी मकबुल आलम पिता स्व. आबिद खान पता कुसमी को पकड़ने में सफल रही। जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। एक अन्य मामले मे माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के वारंटी शंकर तुरी को भी थाना कुसमी द्वारा आज दिनांक को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों को आज दिनांक 05/08/2024 को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल, प्र. आ. दीपक बड़ा, प्र. आर. प्रान्जुल कश्यप, आर. अमर मृधा, आर. अनिल पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।
