
संवाददाता/दीपक यादव
कैमरामैन –जय ठाकुर
जांजगीर चांपा/ जिला जांजगीर चांपा में नागपंचमी के शुभ अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नाग देवता की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धा भाव से नाग देवता की आराधना की और मंगलकामना की। इस अवसर पर लोग सांप के रूप में प्रतीकात्मक रूप से धरती पर लेटकर जमीन पर रेंगने लगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से मांदर की धुन पर लोग सांप के रूप में धरती पर चलने लगे। यह दृश्य हर साल नागपंचमी के दिन देखने को मिलता है, जब गांव के पुजारी विशेष मंत्रोच्चार के साथ नाग देवता को शांत करते हैं। नागपंचमी का यह दिन ग्रामीण क्षेत्रों में एक विशिष्ट और महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
ग्रामीणों का कहना है यह परंपरा हमारे पूर्वजों द्वारा शुरू की गई थी, और हम इसे हर साल पूरे श्रद्धा के साथ निभाते हैं। यह दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह नाग देवता की पूजा का दिन होता है।

ग्रामीण ने कहा हम सभी मिलकर इस दिन को मनाते हैं और नाग देवता की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है।”

गांव के पुजारी ने बताया नागपंचमी के इस पावन अवसर पर हम विशेष मंत्रोच्चार के साथ नाग देवता की पूजा करते हैं। यह दिन हमारे गांव में शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।”इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा अर्चना की।
