बलरामपुर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बनाए गए-जनपद उपाध्यक्ष भानू प्रकाश दीक्षित..

युवाओं के बीच खेल गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने के कारण वे लोकप्रिय रहे हैं,

बलरामपुर/(आफताब आलम) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय बलरामपुर के जनभागीदारी समिति में अध्यक्ष के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भानू प्रकाश दीक्षित को मनोनीत किया है,जो महाविद्यालय के उन्नयन हेतु गठित जनभागीदारी समिति की जिम्मेदारीयों का वहन अध्यक्ष के रुप में करेंगे।
भारतीय सेना में सेवा देने के बाद सक्रिय राजनीति में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रचार-प्रसार मंत्री  से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा में जिला महामंत्री, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व वर्तमान में किसान मोर्चा जिला महामंत्री जैसी पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, पूर्व में भी रमन सिंह सरकार के समय इस महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी वे संभाल चुके हैं।
युवाओं के बीच खेल गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने के कारण वे लोकप्रिय रहे हैं, उनके मनोनयन से महाविद्यालय के शिक्षण स्तर और कैम्पस में बेहतर माहौल बनने की उम्मीद छात्र छात्राएं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *