तहसील कार्यालय बतौली में शांति समिति की बैठक संपन्न

अम्बिकापुर/रिपोर्ट (आफताब आलम) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से दशहरा त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को तहसील कार्यालय बतौली में शांति समिति बतौली, सेदम, बोदा व बटईकेला की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया कि नवदुर्गा समिति के मध्य डीजे बजाये जाने पर प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही विसर्जन के समय भी पारंपरिक वाद्य यंत्र का उपयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया और दुर्गा पण्डालों में राजनीतिक गतिविधियों, पोस्टर, बैनर आदि पर बैन रहेगा। शांति समिति को वालियन्टर रखने हेतु निर्देशित किया गया। मेला स्थल पर पेयजल एवं अग्निशामक, रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं नगर पंचायत से शौचालय की व्यवस्था किये जाने पर चर्चा की गई। सभी दुर्गा समितियों के द्वारा शांति बनाये रखने हेतु सहमति दी गई।
बैठक में तहसीलदार बतौली, नायब तहसीलदार बतौली एवं राजस्व निरीक्षक और समितियों के पदाधिकारी, सेदम, बोदा व बटईकेला के नवदुर्गा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Editor in chief वेब मीडिया में रुचि रखने वाले इच्छुक (दैनिक लक्ष्य संदेश) से जुड़ने के लिए संपर्क करें 87708800232

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *