
बलरामपुर(आफताब आलम)बलरामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत तातापानी में मंडल स्तरीय सदस्ता सेवा पखवाड़ा के रूप में कार्यक्रम रखा गया,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के उपस्थिति में रामविचार नेताम के आईडी से सैकड़ों लोग सदस्य बने।
रामविचार नेता ने सभी कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में कहा कि मेरे मंत्री रहते तक एक भी विकास कार्य नहीं बचेगा, तातापानी तपेश्वर धाम के बीच में बोल रहा हूं,मेरे लिए अब कुछ नहीं चाहिए,मै रामानुजगंज विधानसभा के जनता के लिए करूंगा।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित वरिष्ठ भाजपा बंसीधर गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी,कोषाध्यक्ष बिहारी पाल,मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी,विनय यादव, मंडल उपाध्यक्ष संतोष सरदार,प्रेमनी सिंह, महामंत्री अनुप गुप्ता, निखिल मित्र,दिवाकर मुखर्जी, सुरेश प्रजापति,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मंगलम पांडे,ब्रिजलाल लकड़ा,अनिल गुप्ता,संतोष केसरी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
