जनपद पंचायत कुसमी में 34 वॉ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया

कुसमी/स्टेट हेड(फिरदौश आलम) बलरामपुर जिला के कुसमी जनपद के सभा कक्ष में 34 वॉ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया, जिसमे 12 वृद्धजन को साल श्रीफल  दे कर सम्मानित किया गया,1 अक्टूबर यह दिन 21वीं सदी में वृद्धजनों की बढ़ती जनसंख्या के अवसरों और चुनौतियों का हल तलाश करना तथा  सभी उम्र के लोगों के लिए समाज के विकास को बढ़ावा देने के लिए दुनिया और नीति निर्माताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है।संयुक्त राष्ट्र में एक वृद्ध व्यक्ति को 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति के रूप में परिभाषित करता है, जबकि भारत में,वृद्ध व्यक्ति या वरिष्ठ नागरिक  60वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति होते  हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की पृष्ठभूमि
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर 1990 को, 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया।
पहला अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 1991 को मनाया गया था।
34वें अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का विषय – सम्मान के साथ वृद्ध होना: दुनिया भर में वृद्ध व्यक्तियों के लिए देखभाल और सहायता प्रणालियों को मजबूत करने का महत्व ” है ।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2030 तक विश्व में वृद्धजनों की आबादी युवा आबादी से अधिक होने की उम्मीद है। इस साल का विषय इन जनसांख्यिकीय रुझानों पर प्रकाश डालता है और देखभाल कर्मियों की वैश्विक कमी को दूर करने के लिए जेरोन्टोलॉजी और जराचिकित्सा में प्रशिक्षण और शैक्षिक अवसरों का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर देता है।

जेरोन्टोलॉजी उम्र बढ़ने और समाज पर उसके प्रभाव का अध्ययन है। जराचिकित्सा एक चिकित्सा विशेषज्ञता है जो वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल और उपचार पर केंद्रित है।
भारत में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत में हर साल अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाता है। मंत्रालय वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत सरकार का नोडल मंत्रालय है।
मंत्रालय ने  बुजुर्ग लोगों की सेवा के सम्मान में प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिकों और संस्थानों के लिए 2005 में  वयोश्रेष्ठ सम्मान की स्थापना की है। 2013 में, वयोश्रेष्ठ सम्मान को “राष्ट्रीय पुरस्कार” का दर्जा दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर, बुजुर्गों के समग्र कल्याण में अद्वितीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिकों और संस्थानों को तेरह श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार ‘वयोश्रेष्ठ सम्मान’ दिया जाता है।
ईस सम्मान कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, सी ई ओ डॉ. अविषेक पाण्डेय,अशोक गुप्ता देवसाय भगत,मनी यादव,नाजीर अंसारी व जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *