पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल के नेतृत्व में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है,

पुलिस अधीक्षक के पीछे आरोपीगण

लुटेरे 11 सितंबर को हथियार के दम पर राजेश ज्वेलर्स में लुट की घटना को अंजाम दिए थे,और 2 करोड़ 92 लाख के सोने के जेवर सहित नगद की लूट किए थे।

जप्त जेवर एव हथियार

बलरामपुर(आफताब आलम)आपको बता दे की मामला बलरामपुर जिले के  रामानुजगंज राजेश ज्वेलरी शॉप में दिन दहाड़े हुए लूट की घटना का था।
बलरामपुर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपी को गिरफ्तार किया हैं साथ ही घटना के मुख्य आरोपी की गर्लफ्रेंड को भी इस मामले में आरोपी पाया गया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
कई राज्यो के पुलिस जिन ईनामी डकैतों की तलाश में थे उन्हें उनके बिल में घुस कर बलरामपुर पुलिस ने निकाल लाई है।

लूट के माल व रुपये तकरीबन 2 करोड़ 40 लाख बरामद किए गए हैं। लूट की घटना में उपयोग किए गया 2 नग पिस्टल भी जप्त किया गया है।
आरोपी दिल्ली, चंडीगढ़, झारखंड और बिहार से गिरफ्तार किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *