भाजपा संगठन चुनाव अधिकारी बनाये गए कृष्णा राय,सह चुनाव अधिकारी होंगे घनश्याम साहू एवं नेतरामचंद्रा…

सक्ती/रिपोर्टर (दीपक यादव) भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के संगठन चुनाव कराने जिला संगठन चुनाव अधिकारी व सह-अधिकारी की नियुक्ति की है। इसमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  कृष्णा राय को सक्ती जिला चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही  सक्ती जिला महामंत्री घनश्याम साहू व जिला मंत्री एवं चंद्रपुर विधानसभा चुनाव संयोजक  नेतराम चंद्रा को जिला सह- चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है इनकी नियुक्ति पर भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा समेत भाजपा जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *