रायपुर दक्षिण विधानसभा में,कांग्रेस प्रत्यासी का समर्थन करेगी,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

समर्थन पत्र सौंपते प्रदेश सयोजक पुरसोतम पांडे

रायपुर(आफताब आलम) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो, शरदचंद्र पवार एंव कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया सुले, प्रदेश प्रभारी,राजीव झा के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का समर्थन दिया । 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संयोजक,पुरुषोत्तम पांडेय  के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष,दीपक बैज को अपना समर्थन पत्र। सौंपा एवं उन्हें आश्वासन दिया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में जो उम्मीदवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( प्रत्याशी )का है उनका नाम वापस ले कर,कांग्रेस के प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। 

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव,सोनु गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद हाठेकर,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष गट्टानी,प्रदेश महासचिव अर्जुन टंडन,प्रदेश महामंत्री राजेश माहोरे, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश यादव,जिला अध्यक्ष नितेश साहू,राजेन्द्र ठाकुर,एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *