जम्मू काश्मीर से अपहरण के फरार आरोपी गिरफ्तार..

छुईखदान/स्टेट हेड (राशिद जमाल सिद्दिकी)
        
नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद

आरोपी को भेजा गया सलाखों के पीछे
       
पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नितेश कुमार गौतम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 363 भादवि0 के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान सायबर सेल केसीजी से प्राप्त मोबाईल, टाॅवर लोकेशन के आधार पर अपहृता का जम्मू काश्मीर में होने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम गठित कर टीम जम्मू काश्मीर रवाना किया गया जहां से बमुश्किल हरसंभव प्रयास कर पता तलाश कर नाबालिग लड़की को आरोपी रजत कुमार कश्यप के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी रजत कुमार कश्यप पिता कोमल प्रसाद कश्यप उम्र 26 साल साकिन संडेल थाना उरगा जिला कोरबा (छ0ग0) के विरूध्द धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भादवि0, 06 पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। 

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक बी0आर0 सिन्हा, आर0 ओमप्रकाश विश्वकर्मा, आर0  रामेश्वर जंघेल, आर0 सुशील साय पैंकरा, आर0 शिशुपाल साहू, म0आर0  लक्ष्मी चंदेल, आर0  जयपाल कैवर्त्य (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *