समर्थन मूल्य पर धान बिक्री कर खुश है किसान चन्द्र शेखर सिदार
सक्ती/रिपोर्टर (दीपक यादव) जिले राज्य सरकार द्वारा प्रदेश सहित जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए सुविधाजनक रूप से धान विक्रय करने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। इसी क्रम में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में भी सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य किया जा रहा है। जिले के किसान धान उपार्जन केंद्रों में उत्साह के साथ अपना धान विक्रय करने पहुंच रहे है। सक्ती जिला अंतर्गत तहसील जैजैपुर के धान उपार्जन केंद्र दतौद में अपना धान विक्रय करने के लिए पहुँचे कोटेतरा के किसान श्री चन्द्र शेखर सिदार ने केंद्र में धान विक्रय के लिए किसानों हेतु की गई व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने बताया की केंद्र में धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई, बड़ी सरलता से उनका धान विक्रय हो गया, धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। किसान ने बताया कि बहुत ही अच्छे से उनके धान का तौल हो गया। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में शौचालय और पानी की अच्छी सुविधा भी की गई है। चन्द्र शेखर सिदार ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बिक्री कर वे बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलने से निश्चित ही उनका मनोबल बढ़ता है और किसान आगामी सीजन में बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित होते है। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।
